झाबुआ। झाबुआ जिले के पेटलावद में हुए हादसे में 85 लोग की मौत हो गई है। जिसमें से 64 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। वहीं 21 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए राहत राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने की है। हादसें में घायल हुए 42 लोगों को दाहोद, रतलाम, पेटलावद, झाबुआ तथा इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए रैफर किया गया है। राहत तथा बचाव कार्य पूर्ण है। घटनास्थल से मलवा हटा लिया गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अफसरों ने तत्काल पहुंचकर झाबुआ, रतलाम तथा धार की एम्बूलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। मौके पर गृहमंत्री मप्र श्री बाबूलाल गौर एवं मुख्य सचिव एंटोनी डिशा ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में घायलों एवं मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता के लिए आश्वास्त किया। मौके पर विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, थांदला विधायक कलसिंह भाभर, पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि कमीश्नर राजस्व संजय दुबे, आईजी इंदौर विपीन माहेश्वरी, कलेक्टर झाबुआ डाॅ. अरुणा गुप्ता, कलेक्टर धार श्रीमती जयश्री कियावत, एसपी धार हिंगणकर, एसपी झाबुआ श्री पांडे ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य को गति प्रदान की। कमीश्नर श्री दुबे ने राहत राशि के चेक आज ही समस्त पीड़ितों को वितरित करने के लिए टीम बनाकर कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए है।
घायल तथा मृतकों की जानकारी के लिए हेल्प लाईन नंबर 07392243401, 07391265447 तथा 07391265801 पर संपर्क करे।
Trending
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव