झाबुआ । आल इण्डिया इंष्यूरेंस एम्प्लाईज यूनियन एवं आल इण्डिया फेडरेशन के आव्हान पर बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने वरिष्ठ संगठन के आव्हान पर एक दिवसीय हडताल रख कर अपना विरोध दर्ज करवाया। भारतीय जीवन बीमा कर्मचारियों ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधनों को वापस लेने, 15 हजार रूपये न्यूनतम वेतन लागू करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, बीमा, पीएफ,पेंशन ग्रेच्यूटी लागू करने, ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर रोक लगाना बंद करने, महंगाई रोकने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सभी को 35 किलो अनाज 2 रुपए की दर पर उपलब्ध करपाने एवं सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण एवं विदेशी निवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की। जीवन बीमा निगम के जिला कार्यालय पर बीमा कर्मियो ने प्रदर्शन कर नारे बाजी की इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष अनिल भूरिया, सचिव केशरसिंह डावर, विवेकसिंह धाकरे, मनीष नाईक,मनीष गौड, अशोक कलानी, निनामा, किशोर पोरवाल, ईश्वर बुंदेला, लक्ष्मण बुंदेला सहित सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी करके अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल की।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Prev Post