रितेश गुप्ता, थांदला सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति एवं आवास गृह की राशि को लेकर प्राचार्य के नाम पर ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति दी जाए और बीए-एमए प्रथम वर्ष की लिंक चालू की जाए अन्यथा विद्यार्थियों की समस्या जल्द पूरी नहीं होती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन कर कॉलेज परिसर में धरने पर उतर जाएगा। धरना इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बामनिया, मनीष मईडा, प्रताप कटारा, कान्तु मेडा, शैतान, अर्जुन राठौड़, दीपक राठौड़, दिलीप परमार, उषा, सोनू, राधा समेत अभाविप के विद्यार्थी मौजूद थे। ) Post navigation तीन वर्ष बाद हुई एन सी सी की परीक्षा में 100 कैडडेट्स हुए शामिल कांग्रेस कार्यालय पर हुआ झंडावंदन