पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=
जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर ने वरिष्ठ कांग्रेसियो को फूलमाला व शाल श्रीफल भेंट कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134 वॉ स्थापना दिवस मनाया तथा अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल व जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरीया द्वारा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शाल व श्रीफल भेंट किया गया। उसके पहले देश के महान क्रांतिकारीयो के चित्र पर दिप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अलीराजपुर के अध्यक्ष ओम राठौड़, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल, सांसद प्रतिनिधी बाबा भैया, अलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदयगढ़ कमरू अजनार, जोबट भुरू भाई अजनार, कठ्ठीवाड़ा पारसिंह बारीया, आज़ादनगर छितू मावी, सोंडवा हरदास भाई, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया, जोबट के युवा नेता मोनु भैया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, कांग्रेस आई टी सेल जोबट विधानसभा के जीतू अजनार, जोबट ग्रामीण के अध्यक्ष रवि डावर, एडवोकेट राहुल परिहार, चीतल पंवार, सोनू वर्मा, खुर्शीद अली दिवान तथा आलीराजपुर जिले के कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *