रितेश गुप्ता, थांदला भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल थान्दला द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म सुशासन दिवस के रुप में स्थानीय अटल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में जाकर मरिजों को फल-बिस्किट वितरण कर मनाया, जिसमें जिलें के महामंत्री श्यामा ताहेड़ द्वारा अटलजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटलजी महान प्रखर वक्ता, कवि एवं देशभक्त, अदम्य साहस के धनी थे। अटलजी द्वारा पूर्व में विदेश मंत्री रहते हुए मां भारती का नाम रोशन किया एवं पोखरण परमाणु परिक्षण कर विश्व में देश का नाम रोशन किया। राष्ट्र के निर्माण में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के माध्यम से गांवों को नगर से जोडऩे का कार्य किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व एवं सरल स्वभावी अटलजी के विचारों को हम आत्मसात करें। सभा में नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष फकीरचन्द राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री संजय भाभर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोंटू उपाध्याय, नगर परिषद् में पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश राठौड़, दिपेश शाहजी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अरोरा, विपुल आचार्य, दीपक राठौड़, कन्नु मौर्य, मुकेश पंचाल, मनीष वाघेला, रोहित बैरागी, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे। Post navigation स्वर्गीय अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने मरीजों को किए फल-बिस्किट वितरित आभार रैली में जुटे कांग्रेसियों में दिखा उत्साह