पियुष चन्देल अलीराजपुर == अलीराजपुर के पटेल पब्लिक स्कूल के छात्रो ने एक दिवसीय शैक्षणिक यात्रा हेतू गुजरात के नर्मदानगर जिले में स्थित स्टेच्यू ऑफ युनिटी सरदार सरोवर की यात्रा सम्पन्न की। विद्यालय के कक्षा 5 वीं से कक्षा 8 वीं तक के छात्रो के लिये इस यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 97 छात्र एंव 22 शिक्षकों का दल सम्मिलित था। इस यात्रा में छात्रों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल (स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री) के व्यक्तित्व, उनके योगदान एंव उनकी ‘लोहपुरूष‘ की छवि के बारे में शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। इस अध्ययन यात्रा की समाप्ति के पश्चात विद्यालय के चेयरमेन महेश पटेल, नपा अध्यक्षा सेना पटेल व विद्यालय प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय ने छात्रों एंव पालकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह की ज्ञानवर्धक ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा निरन्तर करते रहने की सलाह दी। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation अलीराजपुर जिले के मतदाताओं का पुर्व विधायक द्वय ने किया आभार व्यक्त अनूठी पहल: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, ओढ़ाई स्नेह की चादर ….गरीबों को सर्दी से बचाकर दे रहे सीख…