भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में मेघनगर में वाहेगुरु सब्जी भंडार एवं बंजारा समाज एवं नगर की सामाजिक धार्मिक जनता ने गुरु नानक जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महाआरती सुंदर सा गुरु नानक जी का पंडाल सजाकर की गई। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं आसपास की तीन हजार से भी अधिक गुरु नानक भक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। आयोजन समिति के वरिष्ठ दिलीप देवाना ने बताया कि रात्रि 9 बजे अर्जुन आर मेडा व गुजरात के अन्य सुप्रसिद्ध विनोद भाई एवं टीम द्वारा गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन रखा गया। रात्रि 12 बजे गुरु नानकजी का जन्म विशेष आतिशबाजी फूल वालों के साथ जन्म उत्सव मनाया गया। दिलीप ने कहा कि मेरे पिता प्रभु मिलन जवर सिंह देवाना के सपनों को भी गुरु नानक जी के वचनों से साकार किया था ।उन्हीं का ध्यान करते हुए हमारी जो टीम है। वह इस आयोजन को सतत रूप से करती आ रही है ।उक्त आयोजन में भोपद देवाणा, यशवंत देवाणा, चीनू देवाणा, धर्मेंद्र पाटीदार, सुरेश, राजू समरथ प्रजापत, अशोक बंधु, राहुल अग्रवाल, आनंद, विनोद भाई अहमदाबाद एवं अन्य मित्रों इस भव्य आयोजन की व्यवस्था में उपस्थित रहे। Post navigation पीपलखुटा में आंवला नवमीं पर अन्नकूट में जुटे हजारों भक्तजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में दिया प्रशिक्षण