झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
रिजनल पास्टल कैथोलिक कौंसिल आॅफ मप्र की आवश्यक बैठक भोपाल मे आयोजित की गई जिसमे क्षेत्र के विकास, समाज को आगेे बढ़ाना तथा विभिन्न धार्मिक गतिविधियो मे युवाओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दो पर चर्चा की गई । बैठक मे रिजनल पास्टल कैथोलिक कौंसिल आॅफ मप्र की कार्यकारिणी के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए जिसमे विभिन्न डायसिस के बिशप भी एकत्रित हुए। निर्वाचन में थांदला निवासी विलियम एलियास खडिया सचिव निर्वाचित हुए। खडिया के निर्वाचित होने पर बिशप चाको, नवनियुक्त बिशप बसील भूरिया, फादर मेथ्यू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण भट्ट, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, पार्षद किशोर खडिया, अक्षय भट्ट, युवा नेता जसवंतसिंह भाबर, सुधीर भाबर, पीटर बबेरिया, विशाल भाबर, जोसफ माल आदि ने खडिया को बधाई दी।
Trending
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
- जनजातीय प्रकोष्ठ के विधि विशेषज्ञ ने किया उद्यानिकी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
- धूप में तड़प रहे पशुओं को मिला सहारा: टेंट लगाकर अभिनंदन नांदेचा ने पेश की जीवदया की मिसाल
- 9 मई को रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में आधार सेवाओं के लिए विशेष शिविर
- आठ साल का इंतजार खत्म…विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण पूर्ण, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
- नदी पर नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत*