झाबुआ । शिवगंगा द्वारा आगामी 23 एवं 24 अगस्त को झाबुआ में कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर मंगलवार को शिवगंगा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम को सुचारू बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया इस दौराना शिवगंगा के आमंत्रण कार्ड का विमोचन भी किया गया। शिवगंगा की कावड़ यात्रा 23 अगस्त को देवझिरी तीर्थ से प्रातः 11 बजे शुरू होगी जो सायंकाल 4 बजे झाबुआ नगर में पहुंचेगी जहां परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा। जानकारी देते हुए राजेष मेहता एवं विकास शाह ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर तेयारियां चल रही है। 23 अगस्त को पारा, पिटोल, कल्याणपुरा, कुंदनपुर एवं रानापुर क्षेत्र के शिवगंगा कार्यकर्ता देवझिरी में एकत्रित होकर कांवड यात्रा में शिरकत करेंगे। झाबुआ में कावड़ यात्रा के प्रबंधन संबंधित तैयारिया शुरू हो चुकी है। कावड़ यात्रा का नगर भ्रमण 23 अगस्त को किया जाएगा। कृषि उपज मंडी से शोभायात्रा शुरू होगी जो डीआरपी लाइन, कालिका माता मंदिर, आजाद चोक, बाबेल चोराहा, थांदला गेट, रुनवाल बाजार, लक्ष्मीबाइ्र मार्ग होती हुई राजवाड़ा पर पहंुचेगी जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई
- नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया