झाबुआ – पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने आज जारी बयान में कहा है कि सत्तारूढ भाजपा के इशारे पर उनके सहयोगी संगठन रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के शांति एवं भाईचारे के माहौल को अपने राजनीतिक स्वार्थो को पूरा करने के लिए बिगाड़ने पर अमादा है। पिछले कुछ दिनों में आदिवासी क्षेत्रों में इस प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां काफी तेज हो गई है। आपने कहा कि लोगो की धार्मिक भावनाओं को उखाड़ने वाली गतिविधियों के अचानक बढ जाने से इस संसदीय क्षेत्र के शहरों, कस्बों एवं गांवों में संभावित अनहोनी की आशंका प्रगाड की जा रही है। भूरिया ने कहा है कि रतलम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र सदा से शांति और मित्रता का क्षेत्र रहा है। यहां पर सब तरह की पूजा पद्धतियांे के लोग मिल-जुल कर रहते हैं और एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओ का पूरा सम्मान करते है। इस संसदीय क्षेत्र में निकट भविष्य में संसदीय उपचुनाव को ध्यान में रख कर भाजपा और उसके सहयोगी संगठन अपनी पूरानी रणनीति के अनुसार फिर लोगों की धार्मिक भावनाओं को उभाड़ने की कोशिशों मे लग गए है। इस कारण इस संसदीय क्षेत्र के माहौल में अचानक तनाव के हालात पैदा होने की स्थिति बनती दिखाई देने लगी है। आपने कहा है कि इन कोशिशों के कारण इस क्षेत्र के संभावित उपचुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने में भी रूकावट पैदा हो सकती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने इन अवांछित गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि वह तत्काल इन गतिविधियों को रोके जिससे की संभावित उपचुनाव ठीक से संपन्न हो सके। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो स्थिति बिगडने के लिए प्रशासन के साथ-साथ भाजपा भी सीधे तौर पर जवाबदार रहेगी।
Trending
- मेघनगर फुरतालाब मार्ग पर टवेरा और पल्सर की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
- आंगनवाड़ी व स्कूल के समूह को भी तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप, अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
- सोंडवा के खाम्बा विद्यालय में सेवा संकल्प के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 52.39% मतदान हुआ
- छकतला सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में विकास कार्यों का शुभारंभ
- जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सघन काम्बिंग गश्त अभियान
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा ने 31 – 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आंगन मिलन सेवा से आंगनवाड़ी केंद्रों में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण