झाबुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों मंे सरपंचांे के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सरपंचों को सीमित दायरे में समटने के प्रयास किए जा रहे है। इसका उन्होंने तीव्र विरोध किया है। सुश्री भूरिया ने बताया कि पिछले दिनांे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कई ग्राम पंचायतांे में सरपंच पंचायत भवन परिसर मंे झंडावंदन के पश्चात मिठाई का वितरण नहीं कर पाए। ग्रामीणो द्वारा मिठाई मांगे जाने पर मिठाई नहीं मिलने पर विवाद की स्थिति तक निर्मित हो गई। उन्होंने बताया कि इसी के चलते मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत पंच पीपलिया में सरपंच द्वारा मिठाई वितरित नहीं कर पाने से विवाद हो गया एवं हाथापाई तक की नौबत आ गई। जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज हुई। इसके माध्यम से भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आजादी के जश्न को भी खुशी के साथ मनाने में दखल अंदाजी एवं भेदभावपूर्ण रवैया भाजपा सरकार द्वारा अपनाया जा रहा है।
अधिकारो का किया जा रहा हनन
भूरिया ने इसका तीव्र विरोध प्रकट करते हुए कहा है कि सरपंचो के अधिकारो का इस तरह से हनन होगा, तो वह अपना कार्य कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट रूप से झलकता है। जिला कांग्रेस इसका विरोध जताती है।
Trending
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Prev Post