चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर

कल राहुल गांधी ने झाबुआ मे बडी परिवर्तन रैली की .. इस रैली के दोरान मंच की गतिविधियां बहुत कुछ संकेत दे रही थी .. मंच पर सबसे ज्यादा महत्व कलावती भूरिया को मिला .. मंच पर कलावती भूरिया ने राहुल गांधी को बैलगाड़ी भेंट की ओर उसके पहले सिंधिया – कमलनाथ ओर दीपक बावरिया ने कलावती भूरिया को राहुल गांधी से मिलवाया .. दूर से जो भाव भंगिमाऐ थी उससे साफ था कि कलावती भूरिया की खासियत के बारे मे राहुल गांधी को तीनो वरिष्ठ नेता बता रहे है मंच पर मौजूद हमारे सूत्रों ने बताया कि बताया कि राहुल गांधी ने कलावती से कहा कि सब ओके है ! इसका मतलब साथ है कि कलावती भूरिया को जोबट से हरी झंडी मिल चुकी है कल एक बात ओर देखने को मिली कि जिन वाहनों मे जोबट इलाके के कांग्रेसी आये थे उन्हे अधिकांश वाहनों मे कलावती भूरिया मित्र मंडल विधानसभा क्षेत्र जोबट लिखा हुआ था । अब सिर्फ नाम का औपचारिक एलान होना बाकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *