झाबुआ। जिला मुख्यालय पर इन दिनों चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है। बहुत दिनों से जिला मुख्यालय पर चोर अलग-अलग काॅलोनियों मे बेखौफ होकर चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे थे और पुलिस सिर्फ मामला दर्ज कर अपना कर्तव्य पूरा कर रही थी। अभी तक एक दर्जन चोरी की ऐसी वारदातें हो चुकी है जिसमें अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है और न ही उन्होंने इसके लिए कोई प्रयास किया है। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर की सिंचाई काॅलोनी मे शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मे संतोष भावसार के सूने मकान मे बाहर से दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संतोष भावसार शनिवार को बाहर गए हुए उसके बाद चोर सूने मकान मे ताला तोड़कर घुसे और उन्होने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखा 8 तोला सोने के जेवरात एवं तीन हजार नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन इस प्रकार की चोरी की घटना से शहरवासियो में पुलिस के प्रति विश्वास कम हो रहा है।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
Next Post