जितेंद्र राठौड़@ झकनावदा अभी अभी रोज की तरह बाइक से बैंक जा रहे बैंक मैनेजर के साथ चार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर विलियम निनामा रोजाना की तरह अपने घर से बैंक जा रहे थे कि रास्ते में बोलासा घाट पर पहले से योजना बनाकर चल रहे चार लुटेरे दो बाइक से आए और बैंक मैनेजर निनामा को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ लूटपाट शुरू की जिसमें सात हजार रुपए नकदी, मोबाइल व बैंक के आवश्यक दस्तावेज लेकर भाग निकले। इसके बाद लूट की घटना की सूचना झकनावदा पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि बैंक मैनेजर सिल्लक लेकर आते-जाते थे और इसकी रेकी लुटेरों द्वारा की जा रही थी, लेकिन आज वे सिल्लक लेकर नहीं आए और लुटेरों की बैंक सिल्लक लुटने की योजना थी। विंडबना यह है कि इस मार्ग पर लुटेरों ने अपना जाल फैला रखा है कौन-कब, कहां, कैसे, इस मार्ग से गुजरते हैं उनकी रेकी लुटेरों द्वारा की जाकर फिर लूट की वारदातों को अंजाम जा रहा है लेकिन पुलिस की निष्क्रियता व उदासीनता के चलते लुटेरों के हौसले बुलंदी पर है और राहगीरों में खौफ का माहौल है और उनका इस मार्ग पर चलना दूभर होता जा रहा है। Post navigation जनजाति विभाग की बालिका क्रिकेट टीम पहुंची फाइनल में मां अम्बे के विशाल चल समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब