बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ
– जोबट विधानसभा के आम्बुआ से लगे ग्राम आम्बी मे लगातार बीजली की समस्या से जुझ रहे लोगो ने जोबट विधानसभा के विधायक माधौसिह डावर से बड़ा ट्रॉसफार्मर लगाने की मॉग की थी। जिस पर विधायक के प्रयास से आम्बी मे बड़ा टॉसफार्मर लगवा दिया । शुक्रवार की शाम विधायक डावर ने ग्राम आम्बी व सर्दी के लोगो के बीच बड़ी डीपी की शुरूआत की । इस अवसर विधायक डावर ने कहा कि कॉग्रेस कि सरकार ने विगत 60 वर्षो मे कुछ नही किया जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से निरंतर विकास की गंगा बहा दी है । यह बात मै दावे के साथ कह सकता हूं। मै अाप लोगो को आश्वस्त करता हुँ कि किसी को ना ही अंधेरे मे रहने देंगे ना भुखा मरने देंगे ।
भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगो के विकास का ध्यान रखा है । विधायक ने कॉग्रेस को आढे हाथ लेते हुवे कहॉ कि आप ही बताईये कॉग्रेस ने कभी इतना विकास किया जितना भाजपा कि सरकार ने किया । महिलाओ को धुवे से बचाने के लिये गैस कनेक्शन सरकार फ्री मे दे रही है । सम्बल योजना के तहत किसानो को बड़ी राहत दी जा रही है । आप लोगो के बच्चो की पढाई का सारा खर्च भाजपा सरकार उठायेंगी ।इस प्रकार सेकड़ो योजनाऐ निरंतर चल रही है ।आप लोगो को चिंता करने कि आवश्यकता नही है । हर सम्भव मदद करने के लिये हम आप के बीच हमेशा हाजिर रहेंगे । यह बात जोबट विधायक माधौसिह डावर ने ग्राम आम्बी मे डीपी की शुरूआत करते समय कही । इस अवसर पर पुर्व सरपंच जगतसिह चौहान, मालसिह चौहान, प्रदीप तोमर, राजा अली सहित आम्बी ,सर्दी के लोग उपस्थित थे ।
Trending
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
Next Post