भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रति वर्षानुसार ,लक्ष्मीदायनी, मोक्षदायिनी, जलझूलनी एकादशी का उत्सव डोल ग्यारस का जिले का नगर भ्रमण प्रति वर्षानुसार धूमधाम से निकाला जा रहा है इस पुण्यआर्जन संयोग में उत्सव समिति व महंत 108 बद्री दास महाराज के तत्वाधान डोल ग्यारस आयोजन में नगर भ्रमण करते हुए। भगवान श्रीकृष्ण भक्तों का हाल जानने नगर में झूले में बैठ कर निकलेंगे। उत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक केवट,श्री दिलीप देवाना द्वारा बताया कि मुख्य रूप से भगवान कृष्ण का विशाल डोल ग्यारस उत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में गुजरात के सुप्रसिद्ध लोक गीत कलाकार संजय बारोट एवं गायिका पूजा परमार द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएगी इसी तारतम्य में विशेष आकर्षण का केंद्र चेतक घोड़े, असाडा बैंड, विशाल अखाड़ा , क्रेन कृष्ण, श्रीराम झांकी, बृजवासी एवं शर्मा गरबा नृत्य, नटराज डांस ग्रुप ,बने सिंह पार्टी, मुकेश ढोल पार्टी, नाशिक ताशा ,गुजरात का सुप्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ग्रुप, राधा कृष्ण की झांकी एवं कई पार्टियां इस आयोजन में शिरकत करेगी। उत्सव समिति एवं महंत 108 बद्री दास महाराज द्वारा समस्त धर्म प्रेमी जनता को 20 सितंबर दोपहर 3 बजे उक्त आयोजन में पधारने हेतु निवेदन किया है। Post navigation न्यायालय परिसर में मीडीयेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयर में वोटर वेरिफाईड पेपर आडिट ट्रायल का किया प्रदर्शन