झाबुआ। मुख्यमंत्री चुनाव के पूर्व जहां-जहां जाते हैं चुनावी घोषणाओं का पिटारा खोल देते हैं तथा चुनाव होने के बाद जो घोषणा की जाती है वे भूल जाते हैं। प्रदेश की भोली जनता को अपने लच्छेदार भाषणों से लुभाकर सत्ता पर काबिज हो जाते हैं। जनता इंतजार करती रहती है कि अब हमारी मांगे पूरी होगी लेकिन जनता हमेशा ठगी सी रह जाती है। अब जनता शिवराज के चुनावी घोषणाओं के जाल में फंसने वाली नहीं है। आने वाले चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। शिवराजसिंह चौहान भी जनता की मंशा को समझ चुके हैं तथा डेमेज कंट्रोल करने के लिए जन-आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। जहां-जहां भी उनकी यात्रा निकली वहां जनता ने उन्हें विदाई का आशीर्वाद दे दिया है। उक्त कथन रतलाम-झाबुआ सांसद कांतिलाल भूरिया ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहे। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के मंत्रीयों एवं नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाकर आशीर्वाद यात्रा के भीड़ एकत्रित करने का टारगेट दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की पूरी नजर इस यात्रा पर है। भूरिया ने शिवराज सिंह चौहान को याद दिलाते हुए कहा कि आपने मेरे संसदीय क्षेत्र में जो घोषणाएं की थी उनका क्या हुआ? क्या उन घोषणाओं को आपने रद्दी की टोकरी में तो नहीं फेंक दिया। आप प्रदेश की जनता के साथ लुका-छिपी का खेल क्यों खेल रहें है। आपने अपने चुनावी दौरे में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी में उन्हें आपको याद दिलाना चाहता हूं कि अलीराजपुर जिले के सोंडवा नगर के लिए नर्मदा वनवासी लिंक माइक्रो सिंचाई परियोजना जो कि 2200 करोड़ रूपये की थी, यह कब पूरी होगी? जोबट नगर के ग्राम डाबडी में शहीद चंद्रशेखर आजाद विस्तार माइक्रो सिंचाई परियोजना जो 157 करोड़ रूपये की थी, वहां कहां तक पहुंची? सोंडवा में आईटीआई कॉलेज और चंद्रशेखर आजाद नगर में कॉलेज का शुभारंभ कब होगा? झाबुआ नगर में दो ओडिटोरियम, स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में इंजिनियरिंग कॉलेज का निर्माण, दिलीपसिंह भूरिया की स्मृति में मॉडल कॉलेज का निर्माण, राणापुर नगर में शासकीय कॉलेज का निर्माण कब होगा एवं झाबुआ जिले में नर्मदा का जल कब तक आएगा? थांदला एवं मेघनगर शहर में कॉलेज के भवन का निर्माण कब होंगा एवं कब वहां पर अध्यायन प्रारंभ होगा?, माही नदी के किनारे घाट निर्माण किया जाना एवं नर्मदा माही लिंक परियोजना से पेटलावद क्षेत्र की जनता को लाभांवित कब किया जाएगा? झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों के लिए बैराज निर्माण हेतु 380 करोड़ रूपये की घोषणा की गई थी वह कब स्वीरकृत होगी। ग्रामीण सडक़ों को शहर से जोडऩे के लिए जो 400 करोड़ रूपये की आपने घोषणा की थी वह कब पूर्ण होगी। झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में विद्युत व्यवस्था के लिए 6 नए विद्युत स्टेशन बनाने की घोषणा आपके द्वारा की गई थी उसका क्या हुआ? सांसद भूरिया ने मुख्यमंत्र को नैतिक सलाह दी है कि आप जहां-जहां भी जाएं पहले अपनी पुरानी घोषणाओं को पूरा करने की बात करे तथा घोषणाओं के पूरा ना होने पर या भूल जाने पर क्षेत्र की जनता से माफी मांगे। भूरिया ने आगे कहा कि जो घोषणाएं पूरी न हो सके ऐसी घोषणाएं करके क्षेत्र की भोली जनता को गुमराह करने का प्रयास न करे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला प्रक्ता हर्ष भट्ट ने मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा को उनकी विदाई यात्रा बताते हुए जनता द्वारा उन्हें बिदाई का आशीर्वाद दिए जाने की बात कही। Post navigation रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सांसद कांतिलाल भूरिया व जिला कांग्रेस ने दी जिलेवासियों को बधाई मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर क्षेत्र में ब्लैकआउट