पियुष चन्देल अलीराजपुर ——————————— स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में राष्ट्रीय गीत एवं हाऊस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन ——————————————– स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ अलीराजपुर में हाऊस बोर्ड डेकोरेशन तथा देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन श्री ब्रिजेन्द्र सर व श्रीमती राजश्री मेम ने किया। जिसमें चार हाऊस येलो, ब्लु, ग्रीन एवं रेड हाऊस के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। हाऊस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में ग्रीन हाऊस ने प्रथम स्थान, रेड हाऊस व ब्लू हाऊस ने द्वितीय स्थान एवं येलो हाऊस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही आज के देशभक्ति गीत प्रतियोगिता जुनियर ग्रुप में येलो हाऊस के विद्यार्थी प्रथम तथा रेड हाऊस के विद्यार्थी द्वितीय व ग्रीन हाऊस के तृतीय स्थान पर रहे। वही पर सीनियर स्टूडेंटस ग्रुप में येलो हाऊस प्रथम स्थान पर रहा। तथा ग्रीन हाऊस द्वितीय स्थान व रेड हाऊस तृतीय स्थान पर रहा। इन सभी प्रतियोगिता के निर्णायक विद्यालय के उपप्राचार्य पी. बारीक व प्रियंका जोशी तथा वैदेही सोनी परमार थे। प्रतियोगिता में शाला के प्राचार्य समीर कुलकर्णी, समिति सदस्य राजेश राठौर, दशरथ चंदेल, जगदीश गुप्ता, शान्तिलाल सोमानी एवं गणपत गुप्ता उपस्थित थे। इन्होने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा की। सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी श्रीमति हेतल चंदेल ने दी। Post navigation विशाल कावड यात्रा में पहुंचे हजारों कावडिय़े, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 150 गैस कनेक्शन का वितरण