रितेश गुप्ता, थांदला संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति के गीतों पर आधारित डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कार किड्स के नन्हें-नन्हे विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतो पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित करने वाले पोस्टर बनाए जिनमें आजादी की लड़ाई में योगदान करने वाले देशभक्तों, राष्ट्र प्रतीकों एवं भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया। कुछ विद्यार्थियो ने आर्मी कैंप युद्ध भूमि, भारतीय सेना आदि को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक मॉडल भी बनाए एवं विद्यालय परिसर को तिरंगे से सजाया। Post navigation मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी विपुल को पुलिस ने धरदबोचा इंद्रदेव को मनाने के लिए उज्जयनी मनाने पहुंचे ग्रामीण, मंदिरों पर लगाया भोग, की बारिश की कामना