पियुष चन्देल आलीराजपुर
राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 6 से 7 अगस्त तक भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया था।
टीम कोच दिनेश खराड़ी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के लगभग सभी संभागो ने भाग लिया था। इन्दौर संभाग से अलीराजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही बॉक्सिंग टीम स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के 9 खिलाड़ियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें से 8 खिलाड़ियों को पदक मिले।
विद्यालय के 14 वर्षीय बालक वर्ग में अजय रवि चौहान (34 किलो) ने रजत पदक एवं पवन जगन सिंह चौहान (42 किलो) ने रजत पदक प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग में विजय सबलसिंह डावर ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं पर प्रीत वाणी, पूरन राठौड़, राज राठौड़, उमंग बिश्या, प्रेक्षा शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया, तथा ओमप्रकाश किशन सिंह डावर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
साथ ही संभाग स्तरीय कुडों प्रतियोगिता दिनांक 12/08/2018 को इंदौर में आयोजित की गई। टीम कोच दिनेश खराड़ी ने बताया की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शाला से कुल 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ। और यह राज्य स्तरीय कुडों प्रतियोगिता 17/08/2018 से 21/08/2018 तक सागर में रहेगी, जिसमें स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ से 14 वर्ष बालक में पुष्पराज ओहरीया, 17 वर्ष में ओमप्रकाश डावर एवं विजय डावर 17 वर्ष बालिका वर्ग में तनिषा मोरी, आयुषी सविता, 19 वर्ष बालक आयु वर्ग में चेतन बागाराम प्रजापत एवं मुकेश प्रजापत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री समीर कुलकर्णी, उपप्राचार्य पंचानन बारीक, खेल प्रशिक्षक दिनेश खराड़ी एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थि़यों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *