नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में चोरों ने मध्य रात्रि में जमकर उत्पात मचाया और चोरों की सफल वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े व नकदी भी रुपए ले गए प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलीपुरा में कैलाश समरथ वाणी व जयंती गेंदालाल वाणी सरस्वती ज्ञानदीप स्कूल को भी निशाना बनाया जहां पर चैनल गेट को तोड़ के सीसीटीवी कैमरे को तोडऩे में सफल रहे। इसी के साथ दत्त कालोनी में भी सूने मकान में चोरी हुई है धीरे धीरे अन्य जगह पर भी चोरी होने की खबर लग रही है। ग्रामीणों बताया कि नगर में ऐसी चोरी की घटनाओं से नगर में भय व्याप्त है। इसी के साथ रात्रि में लाइट के खम्बो पर हेलोजन भी लगाने की बात सरपंच समरथ सिह मौर्य ने की थी लेकिन हेलोजन का चौराहों व गलियों में कही भी अता-पता नहीं है। ग्रामीणों ने नगर में बढ़ रही चोरियों को लेकर थाने पर अवगत करवाया है। Post navigation जिला मुख्यालय से सटे माध्यमिक शाला अभावों से ग्रस्त, दो शिक्षकों के भरोसे 355 बच्चों का भविष्य कलयुग में एक क्षण भी भागवत कथा सुन ले तो कल्याण हो जाए – प. कमलेश नागर