जीवनलाल राठौड़, सारंगी रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए आज सारंगी में उज्जयनी में मनाई गई सभी लोगों ने घर से बाहर अपने अपने खेतों पर जाकर भोजन बनाया। इंद्रदेव को भोग लगाए। इस दौरान नगर के सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर उज्जयनी मनाई और भारतवर्ष में अच्छी बारिश के लिए सभी ने प्रार्थनाएं की तो कुछ ने मन्नत मांगी। गौरतलब है कि लगभग एक माह का समय बीत चुका है और बारिश खेंच ने सभी के माथे पर चिंता की लकीरे खेंच दी है। किसानों की फसले खेतों में खड़ी है और उसे अब पानी सख्त आवश्यकता है। Post navigation ग्रामों में गुणवत्ताविहीन शौचालयों के निर्माण से उपयोगिता पर लगे प्रश्नचिन्ह, जिम्मेदार उदासीन यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में 15 ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, डॉ.विक्रांत भूरिया ने पुष्पमाला से किया स्वागत