पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे चोरों ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई तथा एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान सफलतापूर्वक चुराकर ले जाने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत रायपुरिया के सामने स्थित नरेन्द्र कुशवाह के मकान में पीछे से सेंधमारी कर घर में रखी अलमारी से मंगलसूत्र, चूडिय़ा एवं नकदी रुपए के साथ घरेलू के साथ लाख लाखों का माल ले गए। इसके पूर्व भी एक बुजुर्ग महिला के घर 23 जुलाई को चोरी की गई थी जिसका की पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है और चोरों ने एक ओर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। पुलिस को अलसुबह ही चोरी की सूचना दी गई लेकिन सुबह 9 बजे तक पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंची। इससे पुलिस की सक्रियता का पता चलता है। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर 6 डीजे के साथ निकला हजारों ग्रामीणों का विशाल जुलूस, शहर में 12 स्थानों पर किया पुष्पवर्षा कर स्वागत शौचालय प्रभारी परमार ने दो वर्ष पूर्व बनवाई 70 हजार रुपए की ईंटे, भुगतान के लिए सीईओ के पास पहुंचा, तो किया दुव्र्यवहार, एसडीएम से लगाई गुहार