जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेसरी के निर्देशन में विशेष अभियान के दौरान बुधवार को वृत क्षेत्र में गश्त के दौरान आमखूट फाटा ग्राम चिचलाना मे आरोपी सूरबान पिता राम सिंह निवासी दरकली के द्वारा वाहन जीजे 3 डीए 1556 से परिवहन की जा रही अवैध मदिरा किंग व्हिस्की पाव की 6 पेटी एवं 1 पेटी बीयर पावर 10 हजार कुल 63.84 बल्क लीटर जब्त कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34/2 के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस कार्रवाई के दौरान महादेव सोलंकी सहा जिला आबकारी अधिकारी, दिनेश चौहान आबकारी उपनिरीक्षक वृत अलीराजपुर, कालूसिंह बघेल आबकारी आरक्षक एवं जोगेन्द सिंह नगर सैनिक का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation जिला कांग्रेस ने दी अंतराष्ट्रीय आदिवासी अंचलवासियों को दी बधाई टंट्या मामा की भव्य रथ यात्रा निकाली, नगर में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत