शहर में निकाली गई विहंगम कावड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव

May

हरीश राठौड़, पेटलावद
नगर में आज पूर्ण रूप से धर्ममय रहा श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पेटलावद के राजा निलकठेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही जहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखने को मिली। वही ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गंावों से अलग-अलग कावड़ यात्रा आज नगर में प्रवेश हुई जिनका भव्य स्वागत नगर के हर चौराहे पर किया गया।
सेवाभारती की कावड़ यात्रा धर्मसभा में हुई परिवर्तित
सर्वप्रथम सेवा भारती के ग्राम खाखरोडा माही नदी से प्रारंभ होकर कावड़ यात्रा पेटलावद पहुंची तथा निलकठेश्वर मंदिर पर पहंचकर कावड यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के पूर्व कावड़ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गा से होती हुई पुराना बस स्टैंड पर पहुची और विशाल धर्मसभा के रूप में तब्दील हो गई। धर्मसभा को सेवाभारती के मालवा प्रांत के पदाधिकारी रूपसिंह नागर व जिला सहकार्यवाह आकाश चौहान, जिला शारीरिक रुमख कैलाश मालीवाड ने धर्मसभा को संबोधित किया। जिला सहकार्यवाह आकाश चौहान ने सभा को सबोधित करते हुऐ जनजाति क्षैत्र मे धर्म के अस्तित्व के ऊपर वर्तमान में खतरा होने की बात कही और भगवान शिव और मानव जीवन के बीच धर्म की आवश्यकता पर बल दिया। नगर भम्रण दौरान विभिन्न संस्थाओं संगठनों व नगर परिषद द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गयां। कावड यात्रियों की संख्या हजारों में थी। कार्यकम के पश्चात कावड यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था नगर के सिर्वी पंचायती नोहरे में की गई थी। धर्मसभा की अध्यक्षता मुकुट चौहान द्वारा की गई, प्रमुख अतिथि के रूप मे प्रमोद बरवेट, अवध बिहारी दातरे, शिवा भाई मोडा, सुखराम दाईमा, वेणु भगत, शांतिलाल मुणिया, गणपत सिह राजेन्दसिंह चौहान सहित विकाश जोशी आदि उपस्थित थे। धर्मसभा का सचंालन गौरसिह कटारा ने किया।
रूपगढ से निकली 7वी कावड यात्रा-
नगर के समीप ग्राम रूपगढ से लगभग 7 वर्षा से पुरानी परंपरा का निर्वाहन करते हुऐ रूपगढ के आईमाता मंदिर से प्रारम्भ कावड यात्रा नगर मे पहुंची और विभिन्न मार्ग से होते हुए निलकठेश्वर महांदेव मंदिर के दर्शन पश्चात उज्जैन के लिए प्रस्थान किया इस कावड यात्रा मेें भी सैकडों की संख्या कावड़ यात्री थे। वही डीजे की धुन पर बोल बम के जयकारों के साथ कावड यात्रा निकली नगर के श्रद्धांजलि चौक पर ब्लाक काग्रेस कमेटी के द्धारा स्वागत कर स्वप्लहार करवाया।
वंदे मातारम ग्रुप ने निकाली यात्रा
जहां सेवाभारती द्वारा माही नदी से कावड यात्राी निकाली। वही वंदे मातरम ग्रुप के तत्वावधान में भी एक विशाल कावड़ यात्रा माही नदी के खाखरोडा ग्राम से प्रारंभ होकर पेटलावद पहुंची और नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुऐ निलकठेश्वर मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव का जलअभिषेक किया गया। इस कावड़ यात्रा में कावडिय़ों की संख्या हजारों में थी। वंदेमातरम ग्रुप द्वारा निकाली कावड यात्रा ने भगवान शिव के जलाअभिषेक के पश्चात नगर के उदय गार्डन पर पहुंचकर धर्म सम्मेलन व समूह भोज का आयोजन किया गया।