पीयूष चंदेल अलीराजपुर आज शिक्षकों का नैत्र प्रशिक्षण तथा एम शिक्षा मित्र एप से शिक्षकों की उपस्थिति का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय स्थित डाईट भवन अलीराजपुर में आयोजित किया गया था, जहॉं शिक्षकों ने उपस्थित होकर नैत्र प्रशिक्षण तो प्राप्त किया, किन्तु जैसे ही एम शिक्षा मित्र का प्रशिक्षण प्रांरभ हुआ, शिक्षकों ने सामुहिक रूप से एकजुट होकर विरोध प्रकट करते हुए रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए खण्ड शिक्षा कार्यालय पहुॅंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय गॉंधी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा। म.प्र. शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हेमन्त सिसौदिया और संविदा सह अध्यापक संघ के खण्ड अध्यक्ष गुलसिंह सोलंकी ने बताया कि एम शिक्षा मित्र व्यवस्था के संबंध में शासन ने स्वंय शिक्षकों के लिए अपमानजनक बतातें हुए इसे लागु न करने की बात कही थी, इसके विपरित राज्य अधिकारियों के रवैये से इसे लागु किया जा रहा है, किन्तु व्यावहारिक कठिनाईयों व अन्य समस्याओं के चलते संघ इसका विरोध करता है। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रतापसिंह भूरिया, सचिव शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष विकास बाम्बोरकर, संतोष राठौर, मानेन्द्र गेहलोत, दिनेश पवॉंर सहित ब्लाक अलीराजपुर के अन्य शिक्षक एवं महिला शिक्षिकॉंए उपस्थित थी। Post navigation Previous Post पुलिस जवान से भरे वाहन ने पांच निरीह पशुओं को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत