पीयूष चंदेल अलीराजपुर

जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों ने आज 20 जुलाई को अलीराजपुर के स्थानीय फतेह क्लब मैदान पर बैठक का आयोजन किया, जिसमें 25 एवं 26 जुलाई को भोपाल के शाहजहां पार्क में अतिथि शिक्षकों के होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन के संबंध में रणनीति बनाई गई।
अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश भूरिया ने बताया कि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड से यह पता लगाया गया है, कि पिछले 10 वर्षो से भी अधिक समय से सेवा देते आ रहे अतिथि शिक्षकों को अनुभव के अंक नहीं मिल रहे हैं, और मेरीट में उनका नाम नहीं जुड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य खतरे में हैं। जबकि रिटायर शिक्षकों को अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है, एवं उनके नंबर स्कोर कार्ड में जोड़ कर उन्हें मेरिट में लाया जा रहा है। एक तरफ जो युवा अतिथि शिक्षक पिछले दस-बारह वर्षों से निरंतर कार्य करते आ रहे हैं उन्हें अनुभव का कोई फायदा नहीं मिल रहा है, जिससे अतिथि शिक्षकों में रोष व्याप्त है। बैठक में बताया गया कि, प्रदेशव्यापी आंदोलन में मध्यप्रदेश के 51 जिलों के अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे और अलीराजपुर जिले के भी 2400 अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंच कर अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास करेंगे।
इस बैठक में अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश भूरिया, सचिव लोंगसिंह चौहान, जिला प्रभारी भिका गणावा, कैलाश मंडलोई, प्रदीप रावत, प्रताप मंडलोई, भगत सिंह कमलेश चौहान आदि अतिथि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *