हरीश राठौड़, पेटलावद की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- मंगलवार रात्रि में रतलाम-पेटलावद रोड पर स्थित श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोला और दुकान से लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरों ने मेन रोड पर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान को निशाना बनाया और दुकान से लाखों रुपए कीमत के नल फिटिंग का सामान, टीवी-डीवीडी-एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क, नकदी चुराकर ले गए। मजेदार बात यह है कि चोरों ने नल व सेनेटरी सामान को चुराने के लिए बड़े आराम से खोके खोले और उसमें रखे सामान को ले गए और खोकों को ढेरा लगा छोड गए। गौरतलब है कि शहर में छोटी चोरियों तक ही पुलिस पहुंच पाई है लेकिन बड़ी चोरियों तथा बाइक भी चोरों द्वारा लगातार चुराई जा रही है लेकिन चोर तक पुलिस पहुंचने तक नाकाम रही है। Post navigation कन्या छात्रावास में भर्ती प्रकिया में हुई अनियमितता : 20 किमी दूर से आने वाली छात्रा को किया वंचित, समीप की छह छात्राओं दो दिया प्रवेश Next Post