पियुष चन्देल अलीराजपुर

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। जिले में 9 अगस्त को कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना क्र. एम 3.2/1999/1/4 दिनांक 30.3.1999, द्वारा सामान्य पुस्तक परिचय शग-2 के अनुक्रमाक 04 के नियम 8 के अन्तर्गत प्रदत शक्ति का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के महासचिव भंगुसिंह तोमर ने बताया की इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा और कलेक्टर द्वारा जिले मे स्थानीय अवकाश घोषित करने से समाज के अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर, किसान एंव विद्यार्थी वर्ग उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगे। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार से अधिक समाजजन एकत्रित होने का अनुमान है। तोमर ने अधिक से अधिक संख्या में समाज जनो को कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर सफल बनाने का आह्वान किया है। जिले मे स्थानीय अवकाश घोषित करने पर समाज के विभिन्न संगठनो ने कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *