जीवनलाल राठौड़, सारंगी

वंदे मातरम मित्र मंडल ग्रामीण पेटलावद द्वारा द्वितीय कावड़ यात्रा श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती अखंडानंद आश्रम वृंदावन के प्रेरणा से  सोमवार को द्वितीय कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु माही सागर आश्रम खकरोडा पर वंदेमातरम मित्र मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कावड़ यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़ यात्री कासारबर्डी माही सागर से जल भरकर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद पर जलाभिषेक करेंगे । इस कावड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को धर्म से जोड़ना और जागृत करना है। इस पारिश्रमिक धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज भाग लेवे कांवड़ यात्रा में आदिवासी गायक विक्रम चौहान धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देते हुए पुरे यात्रा में साथ चलेगे। कार्यक्रम में 3D DJ धार से बुलाया गया है कांवड़ यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *