पियुष चन्देल अलीराजपुर जीवन मे सफलता पाने के लिए अनेक मानवोचित गुणों का संचय करना पड़ता है, जिन संस्कारों से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, शिक्षा उनमें सबसे श्रेष्ठ ओर सबसे उत्तम है। शिक्षा ही प्रगति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। आप जीवन में शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर पूर्ण लगन एवम निष्ठा से पढ़ाई करें, एवम जीवन मे आगे बढ़े। यह बात अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान ने ग्राम फूलमाल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में कही।उल्लखनीय है, की स्कूल शिक्षा विभाग की छात्र प्रोत्साहनकारी योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण का कार्य इन दिनों किया जा रहा है।कार्यक्रम में विधायक नागरसिंह चौहान के साथ अन्धारकाच सरपंच धुलसिंघ बामनिया, खण्ड शिक्षाधिकारी शरद क्षीरसागर, फूलमाल सरपंच गमरसिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सरस्वती वंदना स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। स्वागत भाषण देते हुए बीईओ श्री क्षीरसागर ने कहा, की शासन प्रशासन के संयुक्त सहयोग से समस्त विभागीय योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। आगामी समय मे विकासखण्ड कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर जिले के शैक्षिक परिदृश्य में बेहतर सुधार लाने के लिए कृत संकल्पित है।कार्यक्रम में अतिथियों के उदबोधन के उपरांत 105 बालक बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनशिक्षक राकेश नायक, सुरेश कोठारी, धर्मेंद्र अवासिया, नारायणराव शिंदे प्रताप बारिया चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कोठारी द्वारा किया गया। फूलमाल हायर सेकेंडरी की प्राचार्या कलावती डेविड द्वारा समस्त उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। Post navigation इंदिरा आवास के रहवासियों की समस्याएं जान विधायक डावर ने दिया त्वरित निराकरण का आश्वासन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी गठित, मीठुसिंह गणावा अध्यक्ष मनोनीत