बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ झाबुआ की लेखिका, एवं सामाजिक कार्यकर्ता निवेदिता सक्सेना को राज्य शासन ने झाबुआ की बाल संरक्षण समिति का अध्यक्ष बनाया है। वे पूर्व अध्यक्ष शैलेषदुबे का स्थान ग्रहण करेंगी। इस चार सदस्यीय समिति में अध्यक्ष निवेदिता सक्सेना के अलावा ममता तिवारी, चेतना सकलेचा, गोपाल पंवार एवं यशवंत भंडारी सदस्य होंगे। निवेदिता सक्सेना पूर्व में भी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रह चुकी है तथा उनका चयन एक साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद राज्य शासन ने किया है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। Post navigation पत्नी से अवैध संबंधों के चलते अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिर कुचला गर्दन काटकर की थी हत्या, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में पलासड़ी में हुआ 2 करोड़ की प्रधानमंत्री सडक़ का भूमिपूजन और 60 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरण