हरीश राठौड़, पेटलावद मंदसौर से आए स्वच्छताग्राहियों ने पेटलावद ब्लॉक की कुड़वास पंचायत में जाकर ग्रामीणों को शौचालय के फायदे समझाए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि लाखों रूपये लगाकर शादी करके लक्ष्मी घर पर लाते है उसी लक्ष्मी को रोड पर भेजते हो। इसके बाद लोगो को समझ में आया और गड्ढे तैयार करना शुरू कर दिए। इसी मिशन में हमारा साथ पूरे गांववासी व सरपंच-सचिव व जीआरएस स्वच्छताग्राही घनश्याम शर्मा,नारायण सिंह शक्तावत, रजनीकांत शर्मा, विजय, प्रकाश, राजेश जाट, सूरज जाट दीपक पाटीदार, बालमुकंद मालवीय, रजनीश शर्मा, नागेश भाटी, लालचन्द राठौर, सत्यनारायण प्रजापति अपनी अपनी पंचायत में पूरी मेहनत से रात और दिन लगन लगाकर जिले को ओडीएफ करने में सीईओ व अधिकारी-कर्मचारी प्रयास में जुट गए हैं। Post navigation सन् 1865 में बना तहसील भवन देख-रेख के अभाव में हुआ जर्जर, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी कभी भी हो सकते हैं दुर्घटना के शिकार लोकार्पण के इंतजार में 1.25 करोड़ का स्कूली भवन, 327 बच्चे पांच कमरों में पुरानी स्कूल में पढऩे को मजबूर