सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडू बड़ी के टांक फलिये में एक ही रात में तीन स्थानों पर बोरिंग का सामान चुराने के लिए चोरों पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। इस दौरान वे दो स्थानों पर सफल हुए जबकि एक स्थान पर चोरों को नाकामयाबी हासिल हुई। चोरी के दौरान दो बोरिंग में से 5हॉर्स पॉवर की दो मोटर-केबल और इस्टार्ट ले जाने में चोरों को कामयाबी मिली, जबकि एक जगह पर मोटर नहीं निकल सकी तो चोरों ने नाराज होकर मोटर की रस्सी काट दी। यह चोरी की वारदात रात्रि करीब 12 से 2 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान चोरों ने उदयसिंग टांक की 5हॉर्स पावर की मोटर 500 फीट पाइप जो काट कर खेत मे फेंक गए और केबल और स्टार्टर अपने साथ ले गए, तो वहीं गणपतसिंग टांक की 5हार्स पावर की मोटर 400 फीट पाइप यह भी काट के खेत में फेंक दिये और केबल-स्टार्टर ले गए। वहीं हरिसिंह टांक जिसकी मोटर निकलने की कोशिश की गई लेकिन नहीं निकल पाई तो मोटर की रस्सी काट दी। चोरों द्वारा इस नुकसानी के बाद ग्रामीण बेहद खफा है और उनका कहना है कि इस क्षेत्र में चोर की आमद से लगता है कि उनके हौसले बुलंदी पर है और चोरों को रोकने के लिए जिम्मेदार पुलिस अभी सुस्त नजर आ रही है। Post navigation बच्चे को सिगरेट लेने भेजा और व दो बदमाशों ने घर में घुसकर सोने के आभूषण-नकदी पर किए हाथ साफ, दिनदहाड़े चोरी की घटना से सहमा अंचल सीएम हेल्प लाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई, कार्रवाई को लेकर कलेक्टर भी उदासीन