जितेंद्र राठौड़, झकनावदा
अभी कुछ देर पहले स्थानीय सिर्वी मोहल्ले मे दामोदर पिता शंकर बर्फा के मकान में छोटे बच्चे को चकमा देकर सोने के आभूषण और नकदी पर अझात चोरों ने हाथ साफ कर दिए। मामला झकनावदा के प्रमुख मोहल्ले जहां चहल पहल वाले इलाका में घटना होने से हर कोई हैरान है। जिस मकान मे चोरी की घटना हुई परिजन खेत पर गये थे और दामोदर के 12 वर्षीय बालक राजेश स्कूल से घर आया तभी दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बालक को सिगरेट लाने का कहा, जैसे ही बालक सिगरेट लेने बाजार गया और अझात चोरों ने घर से सोने की झुमकिया सहित अन्य सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर चपत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *