जितेंद्र राठौड़, झकनावदा हमारे गरीब आदिवासियों को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री जिले मे विकास की बडी बडी घोषणा करते है भाजपा के लोग किन्तु जमीन पर कोई काम नही हो रहे है। जिले मे कांग्रेस ने सर्वाहारा वर्ग का विकास किया है। आपके सामने माही परियोजना है जिससे पेटलावद विधानसभा को सिचित हुआ है यह हमारे नेता कांतिलाल भुरिया की देन है। उक्त संबोधन जिला पंचायत की अध्यक्ष कलाली भुरिया ने पेटलावद जनपद के मोहकमपुरा मे 70 लाख की लागत से निर्मित पानी की टंकी और चंद्रगढ़ स्टाप डेम के भूमिपूजन अवसर पर कही। कलावती भुरिया ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा पेटलावद का जो विकास होना था वह यहां के जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के कारण नही हो पाया है!आज दूरस्थ आदिवासी अंचल मे हमने नल जल योजना दी है, जिससे अब ग्रामीणो के घरो मे पानी पहुचैगा। इसी तरह चन्द्रगड मे सिचाई हेतु स्टापडेम बन जाने से यहां के किसानो को सिचाई का पानी उपलब्ध होगा। कार्यकम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह सारंगी ने संबोधित करते हुए कहा गरीब आदिवासियों का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है भाजपा ने सदैव आदिवासियों का शोषण किया है आज आपके क्षेत्र में जो सौगात मिली है।यह कांतिलाल भूरिया और कलावती भूरिया की देन है और कांग्रेस निरंतर मजरे टोलों एवं फलियों का विकास करती है जिला पंचायत सदस्य मालु डामर ने संबोधित करते हुए कहा हमारे द्वारा जो भी जिला पंचायत निधि आती है हर पंचायत में खर्च की जा रही है! जबकि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है कांग्रेस के समय फ्री में बिजली मिलती थी आज ₹200 लिए जा रहे हैं मनरेगा मे रोजगार मिल सके परंतु भाजपा सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और आज हमारा गरीब मजदूर पलायन को मजबूर मजबूर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिह तारखेडी ने संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासियों के विकास की बात करते हैं मैं पूछना चाहता हूं आज हमारे आंचल में मुख्यमंत्री एक काम भी किया हो तो! बता दे भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री केवल झूठ बोलकर गरीब जनता का शोषण करना जानते हैं आज मध्यप्रदेश में हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है रोजगार के अवसर समाप्त हो चुके है। आपकऔर हमारे क्षेत्र विकास हुआ है हमारे नेता कांतिलाल भूरिया ने किया है इस अवसर पर कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष फकिरचन्द्र माली संरपच छीतु भुरिया उपंसरपच कालु भाई तारखेडी संरपच तेजा सिगाड सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यकम का संचालन विकास जोशी ने किया आभार छीतु ने माना। Post navigation एक सप्ताह में दो बार दबिश ल, आबकारी टीम शंका के घेरे में एक सप्ताह में दो बार दबिश के बाद आबकारी टीम की कार्रवाई शंका की जद में