पियुष चन्देल अलीराजपुर विधानसभा निर्वाचन 2018 में निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेख रेट चार्ट तैयार किये जाने हेतु स्थानीय केबल नेटवर्क, विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधिगण, नगर पालिका नगर पंचायतों और ग्राम पंचायत स्तर पर होर्डिंग, बोर्ड आदि लगने पर उक्त की दरों संबंधित स्थिति जानने हेतु बैठक का आयोजन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर एवं स्वीप प्लान नोडल अधिकारी श्री एमएल त्यागी ने की। उन्होंने उपस्थित पत्रकारगण, प्रिन्टींग कार्य संचालक आदि को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पत्रकारगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में त्यागी ने स्वीप प्लान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी का आह्वान करते हुए मतदाता जनजागरूकता अभियान में सहभागिता की बात कही। इस अवसर पर नपा अलीराजपुर सीएमओ राजेन्द्र मिश्रा एवं बडी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे। Post navigation निर्वाचन संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो सेक्टर अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जिला क्रीडा परिसर हेतु चयन टेस्ट 6 जुलाई को