पियुष चन्देल अलीराजपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन के तहत अलीराजपुर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों के निरीक्षण पश्चात सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने बैठक ली। बैठक में अलीराजपुर और जोबट विधानसभा मतदान केन्द्रों हेतु बनाए गए सेक्टर अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में अलीराजपुर और जोबट विधानसभा क्षेत्र हेतु बनाए गए 28-28 सेक्टर के सेक्टर अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में प्रत्येक सैक्टर अधिकारी से प्रत्येक मतदान केन्द्रवार मतदान केन्द्र की आयोग के निर्देशानुसार मूलभूत भौतिक स्थिति, कम्यूनिकेशन प्लान संबंधित जानकारी, बीएलओ के डोर टू डोर सर्वे की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ ग्रामों में स्कूलों एवं मध्यान्ह भोजन वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की गई। बैठक में समस्त सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित दिये गए दायित्वों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सेक्टर अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी निर्मल कुमरावत एवं आईसीडीएस पीओ उदयगढ राखी बारिया के अनुपस्थित रहने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त दोनों अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। Post navigation उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की लागू विधानसभा निर्वाचन में विज्ञापन प्रचार प्रसार सामग्री दरों को लेकर बैठक आयोजित