हरीश राठौड़, पेटलावद जय आदिवासी युवा शक्ति ने सोमवार को मंदसौर की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार में मध्यप्रदेश देश में नंबर एक पॉजिशन हासिल कर चुका है। मंदसौर में 8 वर्षीय बालिका को जिस तरह से दरिंदे ने नोंचा उससे प्रदेश की जनता में आक्रोश है दरिंदे दुराचारी को अब माफ नहीं किया जा सकता है। पीडि़त बालिका को न्याय दिलाए जाने को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और आरोपी को जल्द ही फांसी देने की मांग की है। Post navigation कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल, दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग की आधार से राशन कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया शुरू, 200 परिवारों को जोड़ा