झाबुआ लाइव डेस्क । राज्य सहकारिता विचार मंच ने आदिवासी नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति मे प्रदेश स्तरीय ” दिलीप सिंह भूरिया सहकारिता पुरुस्कार ” प्रति वष॔ देने का एलान किया है प्रदेश के सहकारिता मंत्री ” गोपाल भार्गव” भी इस मंच से जुडे हुऐ है मंच ने यह घोषणा करते हुऐ कहा कि सहकारिता के क्षेत्र मे बेहतर काम करने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार मिलेगा । माना जा रहा है कि इस पुरस्कार की घोषणा के साथ ही भाजपा से जुडे सहकारिता मंच ने एक तीर से तीन शिकार किये है पहला यह कि स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति को चिर स्थाई कर दिया गया है ओर इसका श्रेय भाजपा को जायेगा ओर अब भाजपा यह कह सकेगी कि कांग्रेस ने कभी उनको सम्मान नही दिया जिसके वह हकदार थे दूसरा यह कि आगामी लोकसभा चुनाव मे इसका लाभ उठाया जा सके ओर तीसरा यह कि कांग्रेस जो भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाती रही है उस आरोप का यह सार्वजनिक जवाब होगा ।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद