सिराज बंगडवाला, खरडूबडी क्षेत्र के ग्राम वगईछोटी और सजवानी में विद्युत सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद है और ग्रामीण रातों में अंधेर में राते गुजारने को मजबूर है, जबकि अभी बारिश का मौसम चल रहा है और ग्रामों में ब्लैकआउट के चलते खासे परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं और उनके घर-आंगन में आ जाते हैं और अंधेरे के चलते कई बार उनके पूरे परिवार को जान का खतरा बना रहता है। इसी के साथ बिजली बंद होने के चलते क्षेत्र में आटाचक्की व्यवसायियों का धंधा ठप हो चुका है, ग्रामीणों को विद्युत नहीं मिल रही है और विद्युत मंडल चैन की नींद सो रहा है। आटा चक्की व्यवसायी ललिता मेडा और नजमुद्दीन बोहरा ने बताया की रानापुर विद्युत मंडल पर कई बार संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन दिया गया परंतु बिजली चालू नहीं हो सकी, ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुनने वाला कोई नहीं है और वहीं महीना होते ही बिजली विभाग बड़े-बड़े बिजली बिल ग्रामीण उपभोक्ताओं को पकड़ा देती है। Post navigation कांतिलाल भूरिया ” मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद् ” के अध्यक्ष चुने गये ; डाक्टर विक्रांत भूरिया को मिली अहम जिम्मेदारी तीन लूट, बाइक व अन्य चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लुटेरों पुलिस गिरफ्त में