झाबुआ। अपने मकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पत्रकार दौलत गोलानी के साथ दुकानदार एवं उसके पिता द्वारा धारदार हथियार से मारपीट की गई एवं जानलेवा हमला किया गया, जिसकी एफआईआर पुलिस थाना मंे गोलानी द्वारा दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह लगभग 10 बजे की है। तेलीवाड़ा (लक्ष्मीबाई मार्ग) निवासी दौलत पिता महोदव गोलानी अपने मकान से नीचे उतरे थे। तभी वेल्डिींग के दुकानदार राहुल दबगर द्वारा यह कहा गया कि यहां बाईक मत रखा करो, इस बात को लेकर उपजे विवाद में राहुल एवं पिता धीरज द्वारा श्री गोलानी के साथ वेल्डिींग के लोहे से सिर पर वार कर चोट पहुंचाई गई एवं मारपीट भी की गई। रहवासियांे द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। घटना में श्री गोलानी को सिर, चेहरे एवं हाथ पर चोटे आई।
पुलिस थाने में करवाई एफआईआर
इसके पश्चात गोलानी द्वारा इसकी नामजद एफआईआर पुलिस थाना झाबुआ में राहुल एवं उसके पिता धीरज दबगर के खिलाफ करवाई गई। पुलिस द्वारा धारा 294, 323, 506, 34-आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में झाबुआ थाने के थाना प्रभारी एसएस बघेल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अतिशीघ्र आरोपियांे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय