झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क । भारतीय मौसम विभाग ने आज शाम को जो एडवायजरी जारी की है उसमें कहा गया है कि आगामी 2 दिनो मे पश्चिम एमपी मे भारी बारिश होने के आसार है यह चिंताजनक स्तर तक हो सकती है इसके मद्देनजर राज्य शासन ने पश्चिम मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर ( झाबुआ/ अलीराजपुर शामिल ) को अलट॔ रहने को कह दिया है कोई भी अधिकारी मुख्यालय नही छोड़ेगा । झाबुआ – अलीराजपुर लाइव आपसे सुरक्षित रहने ओर भारी बारिश होने की स्थिति मे घर पर ही रहने की अपील करता है । इसी बीच झाबुआ ओर अलीराजपुर जिला कलेक्टरो ने देर शाम को भारतीय मौसम विभाग की एडवाइजरी साव॔जनिक होने के बाद कल यानी दिनाँक 27 जुलाई 2015 के लिऐ कक्षा 1 से 12 तक अवकाश का एलान कर दिया है अलीराजपुर ओर झाबुआ जिले के शिक्षको को भी कल इस अवकाश का लाभ देने का एलान भी किया गया है । अलीराजपुर कलेक्टर शेखर वर्मा ने सभी तहसीलदार ओर एसडीएम से अलट॔ रहने का आदेश दिया है वही झाबुआ के प्रभारी कलेक्टर धनराजु एस ने बारिश की आशंका के मद्देनज़र सभी अधिकारियो को अलट॔ रहने को कहा है ।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद