झाबुआ। जिला पंचायत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जामसिंह अमलियार का बीमारी के दौरान इंदौर में निधन हो गया। जैसे आज उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन का समाचार ज्ञात होने पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया इंदौर पहुंचे। अमलियार का अतिंम संस्कार उनके गृह ग्राम खेड़ा में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दिव्येश अमलियार ने दी। जामसिंह अमलियार अविभाजीत झाबुआ-अलीराजपुर जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल वर्ष 1994 से 2000 तक का रहा है। अमलियार एक दंबग कांग्रेसी नेता थे, वे जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी लंबे समय रहे हैं तथा जिले के अन्य कई पदों पर भी रहे हं। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा एवं एक बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड गए। जामसिंह अमलियार पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया के निकट रिश्तेदार थे। अमलियार सहकारी केन्द्रीय बैक के संचालक के पद पर भी रहे है। उन्होने पंचायत राज के प्रारंभ में गांव गांव तक अपनी पैठ जमाई थी तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से भी उनके गहरे एवं मृदृ संबंध थे, उनके कार्यकाल में जिले में अनेक बडे बडे तालाबों एवं सडकों का निर्माण हुआ था। अमलियार पर निधन पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि अमलियार के निधन से मुझे एवं कांग्रेस को गहरा आघात लगा है। कांग्रेस पार्टी को काफी क्षति हुई है उन्होंने अपने पूरे जीवन में कांग्रेस की मजबुती के लिए एवं समाज की उन्नति के लिए काफी कार्य किये है।
Trending
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल
- जोबट अनाज व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी शुल्क वृद्धि का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी