शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आजाद नगर में आयोजित पुष्पांजली कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मुख्या शिवराजसिंह चोहान के प्रस्तावित दोरे का झाबुआ और अलीराजपुर जिले के कांग्रेस जन संयुक्त रूप से विरोध करंेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलीराजपुर के सरदार सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस मुख्यमंत्री के राज में व्यापमं जैसे महाशर्मनाक घोटाला हुआ हो तथा इसमें भाजपा के मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्रीगण, उनके रिश्तेदार और उनकी सरकार के साथीगण तथा संबंधित मंत्रालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण को लिप्त पाया गया है तथा उन्हें भाजपा की सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा हो ऐसे मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चोहान को आजाद की कुटिया पर आकर नमन करना शोभा नही देता है।यदि मुख्यमंत्री व दागधार कर्मचारी व्यापम घोटाले के अपने पाप को धोने का एवं आजाद नगर के इस देश के शहीद आजाद के मंदिर को दूषित करने का प्रयास करते है तो कांग्रेस पार्टी उनका उददेश्य कभी भी पूरा नहीं होने देगी। अगर वे सही अर्थो में पाप धोना चाहते है तो मुख्यमंत्री स्वयं नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देकर ही शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रवेश करें। अन्यथा कांग्रेस जन मजबूर होकर मुख्यमंत्री एवं उनके साथीगण का पूरजोर तरीके से विराध करेंगे तथा उन्हें काले झंडे बताने में भी नहीं हिचकेंगे। युवा नेता डाॅ. विका्रंत भूरिया, महेश पटेल, राधेश्याम महेश्वरी, सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ,सुलोचना रावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, विशाल रावत, कांग्रेस नेता चंद्रवीर सिंह राठौर, प्रकाश राका, आचार्य नामदेव, हर्ष भट, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, हेमचंद्र डामोर, राजेश भट, कैलाश डामोर, चंदू पडीयार, गेंदाल डामोर, पारसिंग डिंडोर, यामीन शेख, कालू मूनिया, कलावती मेडा, सुरेश मुथा, मन्ना अरोड़, सलेल पठान, आदि ने अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों को आजाद नगर पहुंच कर पुष्पांजली कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन