अलीराजपुर लाइव डेस्क ।
रतलाम संसदीय क्षेत्र मे अगले कुछ महीनो मे उपचुनाव होना है इसी बीच अंचल मे राजनीतिक गतिविधिया चरम पर है ताजा खबर आ रही है कि जोबट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ओर संघ पृष्ठभूमि से जुडे नेता हरि सिंह जमरा अपने आने वाले जन्मदिन 3 अगस्त को भाजपा को छोडकर कांग्रेस का दामन थाम सकते है । सुत्र बता रहे है कि भाजपा मे अपनी उपेक्षा से क्षुब्ध हरि सिंह जमरा की कांतिलाल भूरिया के नेता पुत्र डा विक्रांत भूरिया से एक दौर की बात हो चुकी है गौरतलब है कि हरिसिंह ने 2008 मे विधानसभा चुनाव लडा था ओर भाजपा की पराजय कां कारण बने थे इसके पूर्व जमरा मिरियावाट गाव के सरपंच ओर उपसरपंच रह चुके है ओर आरएसएस भे तहसील कारवाह , जिला बौद्धिक प्रमुख ,किसान संघ के जिला अध्यक्ष , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं 2005 के लोकसभा चुनाव प्रभारी रह चुके है । उमा भारती की जान शक्ति पार्टी मे भी जमरा रह चुके है मगर 2009 मे पुनः भाजपा मे लोट आये थे । अब देखना यह होगा कि हरिसिंह सच मे कांग्रेस मे जाते है या कांग्रेस के नेताओ से उनकी मुलाकात की चर्चा सतही साबित होगी ।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post