झाबुआ लाइव के लिए आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
आजाद जयंती को लेकर चंद्रसेखर आजाद नगर में विधायक माधोसिंह डावर के नेतृत्व में नगर परिषद के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर द्वारा जन्मदिवस के कार्यक्रम को सुचारु रुप से संपन्न करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए, जिसमें पीएचइ को पानी की व्यवस्था, शिक्षा विभाग को प्रभातफेरी के आयोजन एवं बच्चों को बिस्किट वितरण, सुरक्षा व स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
सीएम होंगे शामिल
बैठक में विधायक माधोसिंह डावर ने बताया कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान 23 जुलाई को आजाद नगर पहुंचेंगे उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चोहान, संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा, प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद मेनन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमरदीपसिंह मोर्य पहुंचेंगे। कार्यक्रम में 23 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय से आजाद स्मृति मंदिर तक एक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। स्मृति मंदिर में आजाद को नमन करने के बाद मंडी मैदान स्थित सभा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कांगे्स करेगी विरोध
23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आजाद नगर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान को कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। कलावती भूरिया ने बताया कि व्यापमं घोटाले के दागी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान अमर शहीद आजाद के पवित्र जन्म स्थल पर पहुंचकर अपने पापों को धोना चाहते है लेकिन कांग्रेस उनके इस मंसुबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा और मुख्यमंत्री को आजाद नगर से भगाया जाएगा।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post