झाबुआ। जिले को अतिशीघ्र इंजीनियर कालेज की सौगात शिवराजसिंह सरकार द्वारा मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने जिले के उमरी में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कालेज के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि झाबुआ जिले में इंजीनियरिंग कालेज के लिए स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया के द्वारा मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार को जिले के युवा वर्गो के तकनीकी स्तर को बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग कालेज के लिए प्रस्ताव भेजे थे। मंगलवार को हुई प्रदेश मंत्री मंडल की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति की मुहर लगा कर अनुमोदित कर दिया है तथा इंजीनियरिंग कालेज के लिए निःशुल्क जमीन आवंटित करने का फैसला कर लिया है तथा मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। दुबे ने बताया कि इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू हो जाएगा तथा झाबुआ जिले को इंजीनियरिंग कालेज की सौगात मिल जाएगी। इस कालेज के स्थापित होते ही विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में जिला उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा तथा इंजीनियरिंग कालेज से यहां के छात्रों को अब महानगरों की ओर नहंी जाना पडे़गा तथा वे जिले में ही अपनी प्रतिभा का उपयोग कर सकेंगे। प्रदेश केबिनेट द्वारा जिले को दी गई
Trending
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा अंचल
- शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे शिक्षक जताया विरोध
- बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय तथा निजी शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
- भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित है : प्रकाश परमार