झाबुआ डेस्क। व्यापम के जरिये राज्य में संविदा शिक्षक वर्ग, आरक्षक भर्ती, पीएमटी, प्री पीजी, एमपीपीएससी, आबकारी आरक्षक परीक्षा एवं कनिश्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं वनरक्षक, परिवहन आरक्षक भर्ती सहित विभिन्न परीक्षाओं में कथित तौर पर बड़ी धनराशि लेकर अपात्र लोगों को नौकरियां दिलवाई गई। भाजपा सरकार द्वारा व्यापमं घोटाले की व अन्य भर्तियों की जांच एसआईटी एवं एसटीएफ से कराई जा रही थी जो सही व निष्पक्ष रूप से तह तक नहीं पहुंच पा रही है। वही इस घोटाले में लगभग 51 लोगों की संदिग्ध मौतें हुई है इससे साफ जाहिर होता है कि पूरी तौर पर भाजपा सरकार एवं मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चोहान की इसमें संलिप्तता है। पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कहा कि इस महाघोटाले के शिकार युवाओं एवं परिवारों के अधिकारों की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने व निगरानी संस्थाओं को भी जांच के दायरे में लेने तथा संदिग्ध 51 मौतों के हत्यारों, सोदागरों को कानून के दायरे में लेने और इस महाघोटाले को उजागर करने के उद्देश्य को लेकर कांग्रेस ने संपूर्ण मध्यप्रदेष में बंद का आव्हान किया है। नगर तथा जिले के व्यापारियों से आग्रह है कि वे 16 जुलाई गुरुवार को इस महा बंद अभियान में अपने प्रतिष्ठान बंद रख इसे सफल बनाए।
Trending
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा अंचल
- शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे शिक्षक जताया विरोध
- बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय तथा निजी शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
- भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित है : प्रकाश परमार