झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना लागू की है जिससे हमारे किसान संपन्न हुआ है। उक्त उद्बोधन किसान सम्मान यात्रा के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया ने झकनावदा मे किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। भूरिया ने कहा कि मप्र सरकार ने किसानों की मेहनत के कारण ही लगातार पांच बार क्रषि क्रमण आवार्ड जीता है। यात्रा प्रभारी अंबालाल मेहता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री लगातार किसान हितैषी कार्य में जुटे हुए हैं। भाजपा सरकार मे किसान सपन्न हुआ : फकीरचंद्र जिला किसान यात्रा के प्रभारी फकीरचन्द्र राठौड ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि का मप्र के मुख्यमंत्री के कार्यकाल मे हमारा प्रदेश और किसान दोनों संपन्न हुआ है। आज हमारे किसानो को लगातार 24 घंटे बिजली मिल रही है जिससे हमारे किसान अपनी फसल की उपज ले रहै है! भावानतर योजना किसानोए को उससे का दाम मिल पा रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष छगनलाल जयसवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री किसान पुत्र है लगातार जनहितैषी योजनाएं किसानों के लिए लागू की है। कार्यकम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकुंवर पडियार संजय कोठारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शैतानमल कुमठ भंवरलाल, कोटडिया पारस जैन, अभय व्होरा, कुलदीपसिंह लववंशी सहित बडी संख्या मे किसान उपस्थित थे। Post navigation शिक्षा का ग्रामीणों में अलख जगाने के लिए हाट बाजारों में नुक्कड़ नाटक से दी समझाइश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जनकल्याणकारी योजनाओं ने किसानों को संपन्न बनाया : अजमेरसिंह भूरिया